उरई।
पुलिस अधीक्षक इरज राजा का एक आॅडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एसपी वायरलैस पर थानाध्यक्षों को फरियादी की तत्काल एफआईआर लिखने के बजाय उसकी शिकायत पर पंचायत लगाने की प्रवृत्ति के लिये उन्हें लताड़ रहे हैं।
वायरलैस सेट पर एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना प्रभारियों को पंचायत मोड से बाहर निकलने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि बाइक चोरी तक की घटना में थाना प्रभारियों को एफआईआर दर्ज करने में दर्द होता हैं। एट थाने के रेप के मामले में भी फरियादी 30 मई को ही रिपोर्ट दर्ज कराने पहंुचा था पर सीधे सीधे मामला दर्ज करने की बजाय फरियादी पर दूसरे पक्ष के साथ समझौता करने का दबाव बनाया गया यह शर्मनाक हैं। इसके लिये प्रभारी से लेकर मुंशी, अतिरिक्त निरीक्षक तक सभी जिम्मेदार हैं। वे इसे बर्दास्त नहीं करेंगे।
एसपी ने कहा कि वे सभी थाना प्रभारियों को अन्तिम बार चेतावनी दे रहे हैं कि अगर कोई फरियादी थाने में एफआईआर दर्ज कराने आता है तो टालमटोल न करके उसका मुकदमा तत्काल दर्ज करें। आज के बाद अगर कहीं भी कोई कोताही हुयी तो वे संबंधित को नौकरी करना सिखा देंगे। एसपी के कड़े तेवर आज दिनभर थाना प्रभारियों के बीच चर्चा का विषय रहे। प्रभारी इसके कारण फिलहाल सहमे नजर आ रहे हैं।







Leave a comment