उरई।
अवैध मिट्टी खनन रोकने गये लेखपाल को ट्रैक्टर से कुचल डालने के प्रयास के लिये जिम्मेदार दबंग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्राम सगरा थाना माधौगढ़ की मूल निवासी लेखपाल हरेन्द्र वर्मा छिरिया सलेमपुर के पास अवैध मिट्टी खनन की स्थलीय जांच के लिये कल गये थे जहां गांव के पवन ने उनके ऊपर जान से मारने की धमकी देते हुये ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की जिसमें किसी तरह वे बच पाये। लेखपाल हरेन्द्र वर्मा ने इसे लेकर कोतवाली जालौन में पवन वर्मा और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य मंे बाधा डालने आदि से सम्बन्धित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसमें पवन को आज गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।







Leave a comment