उरई।
गंगा दशहरा के दिन पुण्य स्नान के लिये कानपुर गये कोंच कोतवाली के ग्राम दिरावटी के निवासी किसान के खेत में गांव के दबंग ने मिट्टी डलवा कर रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया। वापस आने पर यह स्थिति देख किसान दबंग के यहां गुहार करने गया तो उसने मां बहिन की गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये उसे भगा दिया।
दिरावटी निवासी राजा भइया ने उप जिलाधिकारी कोंच को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गत 30 मई को गंगा दशहरा का पर्व था जिसे देखते हुये वह बिठूर घाट पर गंगा में पुण्य स्नान के लिये सुबह कानपुर रवाना हो गया। घर में केवल उसके परिवार की महिलायें रह गयीं थी। इसके कारण मौका अच्छा समझकर गांव के ही राजा भइया ने जबरजस्ती उसके खेत में मिट्टी डलवा कर रास्ता तैयार करना शुरू कर दिया। लौटने पर जब उसे इसकी जानकारी हुयी तो उसने राहुत भदौरिया से सम्पर्क किया। इस पर राहुल भदौरिया भड़क गया और उसे गालियां देने लगा। धमकी देते हुये कहा कि अगर तुमने कहीं इसकी शिकायत की तो तुम्हारी जान की खैर नहीं रहेगी। राजा भइया का कहना है कि राहुल भदौरिया का लोगों पर आतंक है जिसके कारण कोई इसका प्रतिवाद करने का साहस नहीं कर पाता। इस बारे में राहुल का पक्ष जानने की कोशिश की गयी तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। बहरहाल उप जिलाधिकारी कोंच ने मामले की जांच का आदेश कर दिया है।






Leave a comment