उरई।
एएनएम की चयन परीक्षा में जनपद से शामिल हुयी 44 अभ्यर्थियों को विकास भवन के रानी लक्ष्मी बाई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी युवक प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर की 7182 एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जिसके सजीव प्रसारण यहां देखा।
इस अवसर पर धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से होती है इसलिए आप किसी भी क्षेत्र में हो ऐसे कार्य करें जिससे आपकी लोगो पर मजबूत छाप पड़ सके। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने इस दौरान प्रभारी मंत्री से कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की जनपद में जहां कमी है उसको पूरा करायें। मुख्यमंत्री पहले ही इसका संकल्प जता चुके है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने नमनियुक्त कार्यकत्रियों से ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवा करने का आवाहन किया। माधौगढ़ विधायक मूलचन्द निरंजन ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने के लिये कृत संकल्प है। मुख्य चिकित्साधिकारी डां एनडी शर्मा ने प्रभारी मंत्री और अन्य जन प्रतिनिधियों का आभार जताया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रविकांत द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह के प्रतिनिधि अरविन्द चैहान और मुख्य विकास अधिकारी डां अभय कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।







Leave a comment