अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने थाना प्रभारियों को चेताया


उरई।
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने आज फिर थाना प्रभारियों को चेताया कि वे अपराधों के पंजीकरण में टाल मटोल न करें। उन्होंने कहा कि कोई अगर शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज कराने आता है तो आरोपी के साथ उसकी पंचायत कराने के पचड़े में न पड़कर सीधे मुकदम लिखें। जटिल स्थिति समझ में आने पर जानकारी देकर उनका मार्ग दर्शन करें।
पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने आज पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की जिसमें लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के लिये विस्तृत चर्चा की गयी। पुलिस अधीक्षक ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में प्रगति के बारे में थाना प्रभारियों से कैफियत तलब की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी व सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a comment