केन्द्रीय मंत्री और विधायक उपस्थिति में आयोजित हुयी पालिका बोर्ड की पहली बैठक


कोंच-उरई।
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के कार्यालय में बोर्ड की पहली बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा और क्षेत्रीय विधायक मूल चन्द निरंजन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक की अध्यक्षता पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने की।
सबसे पहले अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर मोर्य ने अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता और सभी सदस्यों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और शाल उड़ाकर सम्मानित किया। सदन की कार्यवाही में वर्ष 2023-24 का बजट पास किया गया। नाला, नाली, सड़कें, पुल आदि के निर्माण के कार्य, सफाई व्यवस्था के लिये सीमा विस्तार हेतु हेल्थ मैनुअल के अनुसार कर्मचारी रखने, प्रकाश व्यवस्था के लिये केवेल व अन्य उपकरण क्रय करने, वाटल कूलर की मरम्मत आदि प्रस्तावों पर सदन की सहमति प्रदान की गयी।
इस अवसर पर केन्द्रीय लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिये जहां भी उनकी सेवा की जरूरत हो वे तत्पर है। विधायक मूल चन्द्र निरंजन ने कहा कि नगर के चहुमुखी विकास में सभी सदस्यों का सहयोग जरूरी है। पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने भी नगर के विकास के लिये सभी के सहयोग की याचना की।
इस दौरान महेन्द्र कुशवाहा, गीता तिवारी, सीमा, दंगल यादव, खुशबू, आवेश जाटव, सकील अंसारी, ममता वर्मा, सीमा देवी, अनिल वर्मा, रघुवीर कुशवाहा, विक्रम तोमर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a comment