आदित्य यादव का दीपू त्रिपाठी के आवास पर शहजादे की तरह स्वागत


जालौन-उरई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के पुत्र और पीसीएफ के पूर्व चेयरमेन आदित्य यादव का शनिवार को दीपू त्रिपाठी के आवास पर जोशी का स्वागत किया गया। दीपू त्रिपाठी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के गठन के समय शिवपाल सिंह यादव के साथ जबरजस्त वफादारी निभाई थी जिसके कारण उन्हें जिले में उन्हें अभी भी शिवपाल यादव का खास सिपह सलार माना जाता है। उनके पुत्र आदित्य यादव ने इसी कारण दीपू त्रिपाठी का रूतबा उनके आवास पर पहुंचकर बढ़ाया। इस दौरान दीपू त्रिपाठी के पुत्र और जिला पंचायत सदस्य रामेन्द्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
आदित्य यादव की रामेन्द्र त्रिपाठी ने जिले में प्रवेश पर मदारीपुर पहुंचकर अगुवानी की। अपने आवास पर उनके आने पर उन्होंने युवा साथियों के साथ आदित्य यादव जिंदाबाद की नारेबाजी से आसमान गुजां दिया। इस दौरान दीपू त्रिपाठी और रामेन्द्र त्रिपाठी ने आदित्य यादव को माला पहनाई और पगड़ी बांधी। आदित्य यादव ने बाद में दीपू त्रिपाठी से उनके परिवार का हाल चाल जाना। वे मौके पर मौजूद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से भी मिले। जिनसे उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की।
इस अवसर पर रामदास यादव, उमेश दीक्षित एडवोकेट, सोनू अवस्थी, रिंकू गुर्जर, श्याम यादव पूर्व ब्लाॅक प्रमुख, रामजीवन, प्रदीप, अमरेश महाराज, रामपूजन गुर्जर, सत्यम पांचाल, सतीश तिवारी, गोपाल पाण्डेय, दादू पटेल, रितिक तिवारी, शिखर, मधु श्रीवास्तव, थोपन यादव, इरफान सभासद, सफीक सभासद, चुन्ना अनस गेस्ट हाउस, नफीस सभासद, इमरान खान, राजू यादव, नरसिंह यादव, दीपक कुशवाहा, मुस्तकीम मंसूरी, पप्पू विश्वकर्मा, जीतू याज्ञिक, नीरज कुशवाहा, शिवम त्रिपाठी, निशांत पटेल, सुरेन्द्र पटेल, हुकुम सिंह परिहार, बब्बू परिहार, पुनीत, मृदुल, हमीर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a comment