श्वेता शुक्ला की स्मृति में मुस्कान में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर


उरई।
विगत वर्षों की भांति स्थानीय मुस्कान हाॅस्पिटल में शनिवार को श्रीमती श्वेता शुक्ला की छठवीं पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला अस्पताल के सीएमएस डां अवनीश बनौधा ने किया। गणमान्य अतिथियों में स्तम्भकार केपी सिंह, हिन्दुस्तान समाचार पत्र के प्रभारी आविद नकवी, प्रभारी चिकित्साधिकारी रक्तकोष डां अरविन्द श्रीवास्तव, अरविन्द माधुरी महाविद्यालय के प्रबंधक सुदामा दीक्षित, बच्चू महाराज, प्रख्यात सर्जन, डां श्रीकान्त तिवारी, अरविन्द माधुरी महाविद्यालय के प्राचार्य डां राकेश द्विवेदी, डां कुमारेन्द्र सिंह सेंगर, मिर्जा साबिर बेग, डां बृजेन्द्र तिवारी, बृजराज सिंह रिछारा, अरूण कुमार मिश्रा, डां रेहान सिद्दीकी, श्रीमती शशि सिंह, डां सुजान सिंह, श्रीमती प्रभा शुक्ला, डां मनीष दुबे आदि मौजूद रहे।
रक्तदाताओं में मुस्कान अस्पताल के निदेशक डां अंकुर शुक्ला, सफलता द्विवेदी, डां मनीष पुरवार, रक्तकणिका, ममता स्वर्णकार, इंस्पेक्टर समीर गुप्ता, डां सुनीत सचान, डां हरेन्द्र सिंह, प्रशान्त सिंह, देवेन्द्र सिंह, स्वतंत्र सिंह, शिवानी, बबली, सुनील कुमार, रिया चैधरी, सुशील श्रीवास, अलीशा खातून, सोनिका गौतम, वैभव सिंह, प्रदुमन, विजय तिवारी, अनुराग दुबे आदि शामिल रहे।
रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल की ओर से सुशील द्विवेदी, कृष्ण कन्हैया, राकेश साहू, गीता भारती, नितीशा तिवारी, आफताब उल्ला, प्रमोद वर्मा, महराज खान का विशेष योगदान रहा। जबकि मुस्कान अस्पताल से रामकुमार वर्मा, पूजा वर्मा, पूनम शर्मा, विशाल, लक्ष्मण आदि ने सक्रिय सहयोग किया।
अन्त में मुस्कान अस्पताल के प्रबंध निदेशक देवेन्द्र शुक्ला ने सभी रक्तदाताओं एवं शिविर को सफल बनाने में सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a comment