सिरसाकलार-उरई।
अपने गांव के युवक की बारात में रंग में भंग करने वाले दो उपद्रवियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दूल्हे ने उक्त उपद्रवियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी जिसपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी।
थाना क्षेत्र के बघौरा के निवासी गोलू ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी बारात में शामिल सोहन और गिरजाशंकर ने शराब के नशे में हंगामा काटकर उसकी प्रतिष्ठा खराब की। जिसका प्रतिवाद किये जाने की वजह से बारात लौटते ही सवेरे दोनों मेरे दरवाजे पर आ गये और गाली गलौज करते हुये मेरी और मेरे परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अमानुषता की हदें पर करते हुये मेरी गर्भवती बहन के पेट में लात मार दी।
थाना प्रभारी दिनेश कुरील ने बताया कि गोलू की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखकर दबिश दी गयी जिसमें सोहन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि गिरजाशंकर की तलाश जारी है।






Leave a comment