जमानत पर छूटे हत्या आरोपी की पेशबंदी में वादी को की फसाने की साजिश, पुलिस की सही जांच से खुला भेद


उरई।
कालपी थाने के कुरहना आलमगीर गांव से डायल 112 पर गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल किये जाने की सूचना आने से पुलिस हड़कम्प मच गया।
शनिवार की रात लगभग 8 बजे जब डायल 112 टीम ने यह सूचना सुनी तो हड़बड़ा कर टीम के लोग गांव की ओर भागे। सूचना रामस्वरूप पुत्र भोलाराम ने दी थी जो स्वयं हत्या के मामले में आरोपी है और गत वर्ष नवम्बर में इस केस में जमानत पर छूटकर गांव वापस आया है।
रामस्वरूप ने सूचना में बताया के उसे गांव के निर्भय सिंह आदि 4 लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। डायल 112 की टीम ने मौके पर पूंछताछ की तो पता चला कि निर्भय सिंह रामस्वरूप में खिलाफ दायर मुकदमें का वादी है जिस पर वह समझौते का दबाव बना रहा है। इस मकसद से उसने अपने गांव के कामता और सरसौखी के वीरेन्द्र सिंह के साथ एक दिन पहले उस पर समझौता और मुकदमें का 50 हजार रूपये का हर्जा खर्चा देने के लिये दबाव बनाया था। जिसमें बहसाबासी होने के बाद गांव के कुछ और लोगों के आ धमकने से वे भाग निकले थे। वास्तविकता का पता चलने पर डायल 112 की रिपोर्ट पर रामस्वरूप आदि के खिलाफ भयादोहन, जान से मारने की धमकी देने व आपराधिक षड़यंत्र का मुकदमा दर्ज कर रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a comment