सपा में शिवपाल समर्थक दीपू त्रिपाठी बने उपाध्यक्ष, जमालुद्दीन पप्पू महासचिव और महेश द्विवेदी सर को कोषाध्यक्ष का पद


उरई।
समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय नेता शिवपाल सिंह यादव के कट्टर समर्थक दीपू द्विवेदी को समायोजित करते हुये उन सहित सात नेता उपाध्यक्ष बनाये गये है। जबकि जमालुद्दीन पप्पू को महासचिव, महेश द्विवेदी सर को कोषाध्यक्ष और महेश विश्वकर्मा को सचिव/प्रवक्ता के पद पर नवाजा गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के समर्थकों को पार्टी की मजबूती के लिये संगठन में महत्व देने की वचनबद्धता के तहत आज यहां जिले की कार्यकारिणी में उनके अनन्य भक्त दीपू त्रिपाठी को कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के अहम पद की जिम्मेदारी मिल गयी है। उनके अलावा उपाध्यक्ष बनाये गये अन्य नेताओ में विक्रम यादव नुनायचा, ज्ञानेन्द्र निरंजन ज्ञानू, समर सिंह गुड्डू चैहान को, कृष्णगोपाल यादव नियामतपुर व जीवन बाल्मीकि तुलसी नगर मोहल्ला उरई भी शामिल हैं। जमालुद्दीन पप्पू को महासचिव, महेश द्विवेदी सर को कोषाध्यक्ष और लालजी कुशवाहा औरेखी, महन्त कृष्णपाल गुर्जर कुदइयां, हरिश्चन्द तिवारी कोंच, इरशाद खान कालपी, थोपन यादव जालौन, राजेन्द्र निरंजन चमरसेना, भानू राजपूत अजनारा, कल्लू यादव कालपी और सुरेश याज्ञिक करतलापुर कुठौंद को  सचिव बनाया गया है।
राजेश सेंगर राजू ऊमरी, छोटे लाल पाल भकरौल, उम्मेद यादव ऊमरी, हाजी रहम इलाही, विनोद यादव बवीना कालपी, जंग बहादुर दोहरे भगवानपुरा, कमलेश राठौर बोहदपुरा, प्रधम मिश्रा कोंच, पंकज गुर्जर पचीपुरा, अश्वनी कठैरिया जगम्मनपुर, शीलू गौतम एट, लोकेन्द्र यादव जमरैही, देवकरन प्रजापति सींगपुरा कालपी, बलवीर कठैरिया सिरसाकलार, पवनकान्त रायक्वार उरई, श्रम मंसूरी करसान रोड उरई, हाजी जमीर मंसूरी उरई, जीनू कोरी इन्द्रानगर, प्रताप सिंह शिवपुरी उरई को भी सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी। गुड्डू राजपूत, बब्लू अहिरवार, महेन्द्र यादव, अखिलेश याज्ञिक, मधुसुदन परिहार, शिवदास श्रीवास, भूरे यादव, छेदालाल प्रजापति, दीपक कुशवाहा, गम्भीर यादव, सुनील पाल, सीताराम श्रीवास्तव, छोटे लाल निसाद, हेमन्त प्रजापति, लोकेन्द्र गुर्जर, उमेश यादव धरमपुरा कालपी, मीरा राठौर चुर्खी रोड उरई, रेखा परिहार, नाथूराम कुशवाहा माधौगढ़, नितिन गुर्जर सहाव, मनोज गुप्ता माधौगढ़ नगर, प्रदीप खरे जालौन रोड उरई, रिंकू जैन एट नगर, राघवेन्द्र सिंह अम्बरगढ़, किंगसाहब गुर्जर, अरविन्द दोहरे धूता, जितेन्द्र मिश्रा पप्पू मिझौना, मोहित सिंह हरौली, आशीष सिंह छौंक, अमर सिंह यादव सलइया, मइयादीन पांचाल उरई – जमील अंसारी नई बस्ती कालपी, महेश पटेल भेंड़, मुन्नी लाल प्रजापति मिझौना, लालजी पटेल खैरी, रामसुंदर सिंह खौखरी आदि को कार्य कारिणी में सदस्य बनाया गया है।

Leave a comment