उरई।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद में एक घर में विवाह समारोह के दौरान छज्जा गिरने से चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिससे शादी का जश्न गमगीन माहौल में बदल गया।
बताया गया है कि बाराती जिनमें महिलायें भी शामिल थीं। शादी की खुशी में झूमते गाते हुये निकल रहीं थी। जनाती पक्ष के लोग छत पर खड़े होकर उनका तमाशा देख रहे थे। इसी दौरान छत का छज्जा टूट गया जो कि बारात में शामिल महिलाओं पर गिर पड़ा। बाराती महिलाओं को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से उनको हालत गम्भीर होने की वजह से मेडीकल काॅलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अभी भी उनका उपचार जारी है। गनीमत यह है कि डाॅक्टरों ने कह दिया है कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Leave a comment