उरई।
तीन साल से अवैध नशीली पदार्थों की बिक्री के एक मामले में फरार चल रहे अपराधी को कोतवाली पुलिस ने आज धर दबोचा।
बताया गया है कि छतरपुर मध्यप्रदेश के नौ गांव का निवासी अन्नी महाराज उर्फ आनन्द कुमार सन् 2020 में एनडीपीएस के अलग अलग दो मुकदमों में संलिप्त थे। मध्यप्रदेश में सत्ता बदलने के बाद आपराधिक तत्वों को खोजकर जेल भेजने के अभियान के दौरान अन्नी महाराज की भी तलाश शुरू हुयी जिसमें आज सबेरे वह थाना नौ गांव में गिरफ्तार कर लिया गया। सो उससे पूंछताछ हुयी और पुलिस द्वारा उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।







Leave a comment