उरई।
गोहन थाना क्षेत्र में तीन कुख्यात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी जिसमें एक बदमाश के घायल होने के बाद वे पस्त पड़ गये नतीजतन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों शातिर अन्र्तप्रान्तीय लुटेरे हैं जिसमें मुख्य अभियुक्त पिछले सात वर्षों से पुलिस को गच्चा देकर वारदातें कर रहा था जिसमें दो वर्ष पहले जालौन कस्बे में पेट्रोल पम्प की लूट की घटना शामिल है।
एसओजी, सर्विलांस टीम ने पहले से मिली सूचना के आधार पर गोहन पुलिस के साथ सहाव गोहन रोड पर बम्बी की पुलिया पर मोटर साइकिल से जा रहे इन बदमाशों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी जबावी फायर किया और इस दौरान एक बदमाश जिसकी पहचान सब्जा उर्फ सतपाल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम कैथोेदा थाना एनडोरी जिला भिण्ड मध्यप्रदेश के रूप में हुयी को पैर में गोली लगी। इससे बदमाशों का मनोबल टूट गया और उन्होनंे अपने को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये बदमाशों में सतपाल सिंह के अलावा भारत उर्फ ढोलू पचैरी निवासी उत्तमपुरा जिला मुरैना मध्यप्रदेश और अभिनाश उर्फ अन्ना शर्मा सीसौदिया वाली गली मुरैना शामिल हैं इनके पास से तीन चमंचे, साढ़े 22 हजार रूपये नगद, वारदातों में लूटे गये सोने चांदी के जेवरात बरामद हुये। जिस मोटर साइकिल से तीनों जा रहे थे पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सतपाल सिंह के खिलाफ भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर और जालौन जिले में 22 मुकदमें, ढोलू पचैरी के खिलाफ तीन मुकदमें और अन्ना शर्मा के खिलाफ दो मुकदमें दर्ज हैं। इन बदमाशों ने जनपद के जालौन, कोंच व नदीगांव थानों में हुयी वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। तीनों की गिरफ्तारी को जनपद की पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।







Leave a comment