जालौन-उरई।
समाजवादी पार्टी की नयी जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाये गये दीपू त्रिपाठी और सचिव बने चन्द्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में तमाम युवा शामिल हुये।
इस अवसर पर दीपक कुमार त्रिपाठी दीपू ने अपने पर भरोसा जताने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर का आभार जताया। थोपन यादव ने कार्यकर्ताओं को हर दुख सुख में उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।
दोनो नेताओं ने भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किये। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा जिस तरह से गुंडागर्दी की जा रही है उसका लोकसभा चुनाव में जनता मुंहतोड़ जबाव देगी। इस दौरान सभासद प्रत्याशी रहे गजेन्द्र कुशवाहा ने बासपा छोड़कर सपा में शामिल होने की घोषणा की। सभा का संचालन रविन्द्र शर्मा ने किया, पूर्व जिला सचिव रामदास यादव, अमरेश महाराज और दीपक कुशवाहा ने सभी का आभार जताया। आदेश शुक्ला, रामधनी कुशवाहा, रामप्रकाश कुशवाहा, गोटीराम माली, भूरे खान, बाबू कुशवाहा, महेश सैनी, विजय सैनी, राजपाल सिंह, इरशाद खान, विजय पटसारिया, राजू विश्नोई, रामसैनी, अमन शुक्ला, शिवा चैरसिया, रोहित पंडित, अरविन्द सेंगर, अमन रजक, आलोक कुशवाहा, नाजिर खान, अफजल मंसूरी, तौफीक मंसूरी, जलाल भाई, ईमान खान, इंतजार खान, यासीन मंसूरी, निहाल भाई, इस्माइल भाई आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment