सिरसाकलार-उरई।
थाना क्षेत्र के बघौरा गांव में विवाहिता ने तड़के कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके द्वारा उठाये गये इस आत्मघाती कदम के कारण का पता नहीं चला।
मृतका मंजू (35 वर्ष) का पति सोनू उर्फ सोहन लाल सुबह शौंच के लिये चला गया था तभी यह घटना हुयी। सोनू के माता पिता अलग रहते हैं। घर में वह और मंजू ही रहते थे। हालांकि मंजू के विवाह को 14 वर्ष हो चुके थे फिर भी उसके द्वारा आत्महत्या की सूचना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार कुरील ने उसके मायके आटा थाने के पिपरौंधा गांव में पहुंचा दी थी जिसके चलते उसके चाचा अरविन्द की तहरीर पर पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। मंजू की संतानों में एक बेटी और दो बेटियां हैं।






Leave a comment