15 को भानु वर्मा रामपुरा और कालपी में नगर निकाय बोर्ड की बैठकों में होंगे शामिल


उरई।
केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उदयम मंत्रालय के राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा 15 जून को अपने व्यस्त कार्यक्रम में रामपुरा नगर पंचायत और नगर पालिका कालपी की बोर्ड बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
केन्द्रीय राज्य मंत्री के आधिकारिक भ्रमण कार्यक्रम में जानकारी दी गयी है कि 14 जून को वे मोंठ से कोंच पहंुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह वहां से प्रस्थान कर साढ़े 10 बजे रामपुरा पहंुचकर एमआरएफ सेंटर का लोकार्पण करेंगे। 11 बजकर 40 मिनट पर नगर पंचायत रामपुरा में बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। 1 बजे अपरान्ह श्रीराम पैलेस में लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद कालपी पहुंचकर 3 बजे नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे उनका पड़ाव निरीक्षण गृह उरई में रहेगा जहां से रात्रि में वे विश्राम के लिये कोंच प्रस्थान कर जायेंगे।

Leave a comment