एडिशनल एसपी ने ली मंगलवार परेड की सलामी


उरई।
पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी एडिशनल एसपी ने ली। इसके बाद उन्होंने जवानों का अर्दली रूम भी किया।
अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी ने आज सुबह पुलिस लाइन में नियमित परेड की सलामी ली। जिसके बाद उन्होेेंने क्वार्टर गार्ड व यूपी-112, परिवहन आदि विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। चाक चैबंद व्यवस्था के लिये आवश्यक निर्देश दिये। इसके उपरान्त पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम किया।

Leave a comment