उरई |

जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव 2.0 BC सखियों का डिजिटल लेनदेन व लाभार्थी सम्मेलन तालिका में दिये गये दिनांक एवं समयानुसार जनपद की तहसीलों में विधान सभावार निम्न स्थलों पर आयोजित किये जायेगे। उन्होंने बताया कि कालपी विधान सभा मे प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में दिनांक 14.06.2023 को प्रातः 09:00 बजे राम वाटिका गेस्ट हाउस कालपी पोस्ट आफिस के बगल में, माधौगढ़ विधान सभा मे विधायक माधौगढ़ की अध्यक्षता में दिनांक 14.06.2023 को प्रातः 09:00 बजे महक पैलेस माधौगढ़ में, उरई विधान सभा में सांसद/ राज्यमंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम भारत सरकार भानुप्रताप सिंह वर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 15.06.2023 को अपराह्न 12:00 बजे श्रीराम पैलेस कोंच बस स्टैण्ड के पास  उरई में आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि निम्नलिखित योजनाओं के लाभार्थियों का विधान सभावार सम्मेलन आयोजन किया जायेगा जैसे- *प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)* – पी०डी०, डी०आर०डी०ए०, *प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) / स्वनिधि योजना*- पी०ओ० डूडा / ए०डी०एम० नमामि गंगे, *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन*- उपायुक्त (स्वतः रोजगार ), *आयुष्मान कार्ड* – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, *प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि*- उप कृषि निदेशक, *स्वच्छ शौचालय*- जिला पंचायत राज अधिकारी, *वृद्धावस्था / विधवां पेंशन*- जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, *आई०सी०डी०एस०*- जिला कार्यक्रम अधिकारी, *अन्त्योदय कार्ड* – जिला पूर्ति अधिकारी, *एक जिला एक उत्पाद (ओ०डी०ओ०पी०)*- उपायुक्त उद्योग, *बाबा साहब डा० आम्बेडकर विशेष रोजगार योजना*- जिला विकास अधिकारी, *प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना*- जिला उद्यान अधिकारी। उपर्युक्त सभी अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं से सम्बन्धित 50-50 लाभार्थियों को विधान सभावार आयोजित स्थलों पर लाना सुनिश्चित करेगें। लाभार्थियों के लाने एवं ले जाने की जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की होगी तथा अपने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/कार्ड वितरण कराना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निम्नलिखित तहसीलवार नोडल अधिकारी तथा उनके साथ सहायक नोडल अधिकारी नामित किये जाते है। *तहसील उरई* के नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए०, सहायक नोडल अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी(विकास)उरई, *तहसील कालपी* के नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी, *तहसील माधौगढ़* के नोडल अधिकारी उपायुक्त(श्रम रोजगार), सहायक नोडल अधिकारी जिला कृषि अधिकारी नामित किये जाते है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी के मौसम को देखते हुये समस्त लाभार्थियों को प्रातः 09:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुँचा दिया जाये। तहसील कालपी में कदौरा, महेवा और कुठौंद विकास खण्ड के लाभार्थियों की व्यवस्था सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद की होगी। इसी प्रकार तहसील उरई में जालौन, डकोर एवं उरई नगर पालिका के लाभार्थियों की व्यवस्था सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं ई०ओ० नगर पालिका परिषद उरई / नगर पंचायत की होगी। तहसील माधौगढ में नदीगांव, कोंच रामपुरा एवं माधौगढ़ विकास खण्ड के लाभार्थियों की व्यवस्था सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत की होगी। समस्त कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था का दायित्व सम्बन्धित क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत की होगी। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम के पूर्व एवं कार्यक्रम के पश्चात वहाँ की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेगें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यक्रम स्थलों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करायेगें। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी कार्यक्रम स्थलों पर अग्नि शमन से सम्बन्धित व्यवस्था सुनिश्चित करायेगें । समस्त सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अपनी तहसील से सम्बन्धित कार्यक्रम स्थल को स्वयं एक बार देख लें और यह सुनिश्चित कर लें कि वहाँ पर कोई अव्यवस्था न हो। उपायुक्त (स्वतः रोजगार) सभी कार्यक्रम स्थलों पर टेण्ट, कुर्सी, माइक मंच एवं स्वल्पहार, बैक ड्राप आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेगें।सम्पूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी होगें। उपरोक्तानुसार सम्बन्धित अधिकारी दिये गये दायित्वों का सुचारू रूप / सफलतापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करेगें।

Leave a comment