
सहकार भारती के पवन चौहान शासन द्वारा नामित संचालक बनाए गए
उरई।जिला सहकारी विकास फेडरेशन (डीसीडीएफ) का चुनाव मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी सौरभ पाण्डेय की देख रेख में संपन्न हुआ जिसमें 13 संचालक मंडल के सदस्य पूर्व में निर्वाचित घोषित हो गए थे | उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह चौहान को संचालक नामित करने से संचालक मंडल के 14 सदस्यो ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवम् अन्य शीर्ष सहकारी संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए अपने मत का प्रयोग किया जिसमें अध्यक्ष पद पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कौशल किशोर को आठ वोट और अभय द्विवेदी को छह वोट मिले , कौशल किशोर को निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर एवम् उपाध्यक्ष पद पर अनुराग कुमार को घोषित किया |

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी, सहकार भारती उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन , डीसीडीएफ़ के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र पाण्डेय , अभिमन्यु सिंह , लाल प्रताप सिंह , भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव , जिला महामंत्री दिलीप दुबे , रविंद्र सिंह परमार , जिला कोषाध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता , जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह , संचालक सुरजीत सिंह राठौर , जितेंद्र कुमार पांडेय, कैथेरी सहकारी संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र तिवारी सहित विभिन्न सहकारी संस्थाओं , भारतीय जनता पार्टी सहकार भारती के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी को फूल मालाओं से लाद कर बधाई दी |
हंगामी माहौल में डीसीडीएफ के सभापति चुने कौशल किशोर
उरई।
जिला सहकारी संघ के सभापति और उप सभापति के चुनाव में भारी हंगामा हुआ। धक्कामुक्की से लेकर मत पत्र निगल लिये जाने जैसी अभूतपूर्व घटनाओं के बीच वरिष्ठों के हस्तक्षेप से किसी तरह प्रक्रिया संपन्न हो पायी। इसमें कौशल किशोर सभापति व अनुराग कुमार उप सभापति निर्वाचित हुये।
इसके साथ विभिन्न संस्थाओं के लिये प्रतिनिधियों का चयन सर्व सम्मति से हुआ। इसके मुताबिक इफको के लिये सुभाष दुबे, कृभको के लिये नीरज दुबे, पीसीएफ के लिये रानी देवी, दलहन तिलहन संघ के लिये कैलाश बाबू, यूपीएसएस के लिये रामनारायण, जेडीसी बैंक के लिये गौरव गुर्जर और अनुसूचित जाति वर्ग से जेडीसी बैंक के लिये शम्भूदयाल डेलीगेट तय हुये







Leave a comment