बब्लू पाल को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिले में मिली कमान, सजातीय युवाओं में हर्ष की लहर


कोंच-उरई।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने संदीप कुमार उर्फ बब्लू पाल भेंड़ को जनपद जालौन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनसे अपेक्षा की गयी है कि वे अच्छे लोगों को संगठन से जोड़े और आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मजबूती से जुट जायें।
बब्लू पाल के जिलाध्यक्ष बनने से पाल समाज में हर्ष की लहर दौड़ गयी है। समाज के दर्जनों युवाओं ने भाव विभोर होकर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उस पर वे अपने को खरा साबित करने के लिये प्राणपण से जुटेंगे। समाजवादी पार्टी को मजबूत कर संगठन में अच्छे युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे।

Leave a comment