उरई।
भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ संयुक्त रूप से आज जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें 45 लोगों ने स्वेच्छा से दूसरों की जिंदगी बचाने के लिये अपने रक्त का योगदान दिया।
आज का दिन विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिविर का आयोजन इसी को मनाते हुये किया गया था जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने फीता काटकर किया। आज के शिविर में रक्तकणिका के रूप में पहचानी जाने वाली डां ममता स्वर्णकार ने 50वीं बार रक्त देकर व्यक्तिगत रक्तदान मिशन की स्वर्ण जयंती मनायी। इस अवसर पर केक काटकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी।
उपस्थित लोगों में मुख्य चिकित्साधिकारी डां एनडी शर्मा, मुख्य चिकित्साधीक्षक डां अविनाश बनौधा और महिला अस्पताल चिकित्साधीक्षक डां सुनीता बनौधा भी उपस्थित रहीं। रक्तकोष प्रभारी डां अरविन्द श्रीवास्तव ने सभी को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र वितरित किये। रेडक्राॅस के वरिष्ठ सदस्यों में रामशरण जाटव, लक्ष्मण दास बावानी, युद्धवीर सिंह कंथरिया, महावीर तरसौलिया, शांतिस्वरूप महेश्वरी, अलीम सर, शशि सोमेन्द्र, डां नरेश वर्मा चेयरमेन रेडक्राॅस सोसायटी ने सभी रक्तदाताओं को रेडक्राॅस की ओर से प्रमाण पत्र सौपें। रेडक्राॅस के पूर्व सचिव चिराग बावानी और पुनीत बावानी ने भी रक्तदान किया। जिलाधिकारी ने सभी की स्वास्थ्य समृद्धि की कामना की और उनके सहयोग के लिये उन्हें बधाई दी।







Leave a comment