सामी के शराब ठेके से पार की गयी पेटियां बरामद, एक गिरफ्तार


उरई।
कैलिया थाना क्षेत्र के सामी स्थित देशी शराब के ठेके से 11/12 जून की रात को शराब की पेटियां चोरी की जाने की घटना का पर्दाफाश कर दिया गया है। इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी हुयी 25 शराब पेटियां बरामद कर ली गयी हैं।
देशी शराब ठेके से हुयी उक्त चोरी का पता लगाने के लिये कैलिया पुलिस द्वारा सरगर्मी से सुराग लगाया जा रहा था। इस क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर सामी के ही प्रद्युमन परिहार को दबोच कर उसेे कड़ाई से पूंछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसी ने चोरी की थी जिसके बाद चुराई गयी पेटियां सामी को जाने वाली रोड के सामने सूखी नहर की गूल में घांस से ढक कर छिपा दी थी। उसकी निशानदेही पर बताये गये स्थान से सारी पेटियां बरामद कर ली गयीं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment