उरई।
जिला पंचायत अध्यक्ष डां घनश्याम अनुरागी व जिलाधिकारी चांदनी सिंह की उपस्थिति में कलैक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 में जनपद के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन कार्यालय में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रदेश की टाॅपर सूची में शामिल छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के साथ एक लाख रूपये का चैक, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं टेबलेट वितरण किया गया। इसी क्रम जनपद के हाईस्कूल के 9 व इण्टरमीडिएट के 11 मेधावी छात्र छात्राओं को यहां 21 हजार रूपये की चैक, प्रशस्ति पत्र मेडल व टेबलेट प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश की टाॅपर सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले राज व इण्टर के सातवें स्थान के टाॅपर सत्यम प्रजापित को एक लाख रूपये की चैक दी गयी। उन्होंने इन छात्र छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई के साथ शुभकामनायें दी। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने बधाई देने के साथ कहा कि छात्र छात्राओं को अभी आगे और लम्बी यात्रा तय करनी है जिसके लिये वे लक्ष्य तय करके आगे बढ़े। इसमें उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने छात्र छात्राओं को सलाह देते हुये कहा कि पढ़ाई के साथ साथ कुछ अतिरिक्त गतिविधियां भी करते रहें और कड़ी मेहनत करके लक्ष्य को हांसिल करें।
सम्मानित छात्र छात्राओं में हाईस्कूल के राजनारायण सिंह, विकास राजपूत, अंजली, बाॅवी यादव, सजल भास्कर, आरती रतना, समरजीत सिंह यादव, आराध्या, पिं्रस गुप्ता और इण्टर के मोहित महेश्वरी, आदित्य यादव, अर्पित सिंह, रौनक, मुस्कान बाथम, जितेश कुमार साहू, केशव पाठक, तनुश कुमार, अंकित, आर्यन, मनीष कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डां अभय कुमार श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर काॅलेज व छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।







Leave a comment