कोंच-उरई।
बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में एक मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। धुआं देखकर आस पास के लोगो ने घटना की सूचना स्थानीय फायर स्टेशन को दी।
उक्त मोहल्ले में शाहाना बेगम के मकान में दूसरी मंजिल पर शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी जो सब जगह पर फैलनें लगी। इसी बीच सूचना पाकर फायर स्टेशन की गाड़ी घटना स्थल पर आ गयी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अगर यह आग न बुझती तो न जाने कितने घरों में नुकसान कर देती। फिलहाल यह आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।







Leave a comment