बड़ागांव क्षेत्र में पकड़ी खनन चोरी, सरीला के पट्टाधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


उरई।
कदौरा क्षेत्र के बड़ागांव खनन क्षेत्र में अवैध खनन की मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग और खनिज विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
इनके द्वारा स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि जनपद हमीरपुर तहसील सरीला के मौरम खण्ड 13 के पट्टेधारक ने जालौन जिले की सीमा में दाखिल होकर बड़ागांव के मौरम खण्ड में 3 हजार 722 घन मीटर का अवैध खनन किया है। इसकी रिपोर्ट कदौरा थाने में अंकित करा दी गयी है। सरीला के पट्टाधारक को जिले के खनिज विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जायेगा।

Leave a comment