सिरसाकलार-उरई।
थाना क्षेत्र के गांव जहटौली में महिलाओं को जागरूक करने के लिये गोष्ठी आयोजित हुयी जिसमें उनसे कहा गया कि विषम परिस्थितियों में डरें नहीं। तत्काल दिये नंबरों पर काॅल करें।
मिशन महिला सशक्तिकरण के तहत जहटौली में भूरी माता परिषर में गोष्ठी रखी गयी जिसमें महिलायें, युवतियां, विद्यालय की छात्रायें व बेसहारा महिलायें उपस्थित हुयी। उन्हें बताया गया कि विषम परिस्थिति में उन्हें 1090 या 112 नंबर डाॅयल करना चाहिये। जिससे उनको तत्काल मदद मिलेगी। हेल्पलाइन नंबरों को वे नोट रखें। गांव, मोहल्ले, बाजार, स्कूल जाते वक्त, खेत खलियान कहीं जरूरत महसूस हो इन नंबरों पर काॅल कर लें।
साथ ही ग्राम में असहाय, बेसहारा महिलाओं से कहा गया कि अगर उन्हें कोई सता रहा है तो अवगत करायें। ऐसे लोगों की सूची महिला टीम द्वारा शासन को भेजी जायेगी। गोष्ठी में थाने से अन्नू लवानिया, सीता कुशवाहा, अमित यादव ने आकर जागरूक किया। रिया, आकांक्षा, गुड्डी, राजेश्वरी, गोमती, रानी, पूजा, कमला आदि मौजूद रहीं।







Leave a comment