यातायात पुलिस ने धड़ाधड ठोंके चालान, ताबड़तोड़ अभियान के बावजूद नहीं सुधर रहे लोग


उरई।
यातायात पुलिस ने नगर के अलावा कालपी कस्बे में भी चैकिंग अभियान चलाया। इसमें रूटीन की अनियमितताओं पर कार्यवाही के साथ सवारी वाहनों के मालवाहक वाहन के रूप में इस्तेमाल पर भी चाबुक चला। समाचार लिखे जाने तक 142 वाहनों का चालान किया गया जिनमें बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, बाइक पर तीन सवारियां बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन दौड़ाते, वाहन चलाने के समय मोबाइल के प्रयोग आदि त्रुटियों को लक्षित किया गया। बड़ी संख्या में चालान से वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया।

Leave a comment