उरई । टीम बदलाव के सदस्यों द्वारा बुधवार शाम को उरई तहसील के ग्राम अकोढ़ी में रेप पीड़िता व मृतक के पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। टीम बदलाव द्वारा पहले रेप पीड़िता व उसकी मां का एट के बैंक ऑफ बड़ौदा में संयुक्त खाता खुलवाया गया। फिर टीम के सदस्यों ने एट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा जाकर 48799 रुपये आर्थिक सहयोग के रूप में जमा किये फिर टीम बदलाव ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात करके उक्त धनराशि की पासबुक परिवार को सौंप दी। इस मौके पर पीड़िता के मृतक पिता जिन्होंने न्याय मिलने में देरी का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी उनकी स्मृति में पौधा रोपण करते हुए परिवार से मृत्यु भोज न करने की अपील भी की, जिस पर परिवार ने अपनी सहमति जताई। टीम बदलाव के सदस्यों ने इस मौके पर कहा समाज में आने वाली ऐसी विषम स्थिति में टीम हमेशा साथ खड़ी दिखाई देगी। इस दौरान कपिल यादव गुमावली, अतुल अहिरवार, श्रवण निरंजन, प्रवेश कुमार, प्रदीप निरंजन आलोक निरंजन, रविंद्र चौधरी,शैलेन्द्र प्रताप सिंह,रंजीत चौधरी, अजय प्रकश, रामेन्द्र, प्रदीप महतवानी, रविंद्र गौतम, राहुल गौतम अलाईपुरा मौजूद रहे।।







Leave a comment