उरई।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने पुलिस अधीक्षक इराज राजा के साथ सुबह बीएड के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिये।
बीएड की प्रवेश परीक्षा गुरूवार को सुबह नगर के विभिन्न केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से करायी गयी। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे ताकि नकल कराने का प्रयास करने वाले फटकने न पायें। व्यवस्था का जायजा लेने के लिये डीएम भी एसपी को साथ लेकर भ्रमण पर निकलीं। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। चाकचैबंद व्यवस्था मिलने पर संतोष जताया।

Leave a comment