उरई।
करमेर रोड पर संचालित गैलेक्सी कोचिंग को डीआईओएस ने तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिये हैं। ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी चन्द्रशेखर यादव ने 22 मई को करमेर रोड पर संचालित गैलेक्सी कोचिंग का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने देखा कि कोचिंग के भूतल में एयर कंडीशन कमरों में क्लास चल रहीं थीं जबकि वहां पर आग से बचाव के लिये कोई व्यवस्था नहीं थी। इसकी रिपोर्ट उन्होंने डीआईओएस को दी।
डीआईओएस ने जांच में पाया कि उक्त कोचिंग का पंजीकरण भी नहीं है। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने अग्निशमन संबंधी लापरवाही और पंजीकरण न होने के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से कोचिंग बंद करने के आदेश दिये। ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूल करने की चेतावनी दी।






Leave a comment