सिरसाकलार-उरई।
महेवा ब्लाक के ग्राम दमरास में धामनी रोड के पास बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें इसके शौकीन सैकड़ों दर्शक मुकाबला देखने के लिये जमा हो गये।
बताया गया है कि 700 मीटर की इस बैलगाड़ी दौड़ में 14 बैलगाड़ियों ने भाग लिया। दौड़ शुरू होने के पहले समाजसेवी संजय भदौरिया और जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल यादव ने फीता काटा। इस अवसर पर संजय भदौरिया ने कहा कि ऐेसे आयोजनों से गौवंश पालने की पुरानी परम्परा को बढ़ावा मिलेगा। कृष्णपाल यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में गौवंश के प्रति लगाव पैदा होगा।
दौड़ में गाड़ियों में जुते बैल हवा से बात कर रहे थे। इस दौरान बैलगाड़ी दौड़ के प्रेमी सैकड़ों दर्शक कड़क धूप में इस रोमांच का आनंद लेते रहे। संजय भदौरिया ने पुरस्कार कमेटी को 11 हजार रूपये और कृष्णपाल यादव ने 5100 रूपये दिये। संचालन सिंटू भदौरिया ने किया।
प्रथम स्थान पर हाकिम सिंह गुर्जर रौनी की बैलगाड़ी रही जबकि द्वितीय स्थान पर शिवम रूरा और तीसरे स्थान पर धम्मू गढ़ी की गाड़ी रही। पहले स्थान वाले को 11000 रूपये द्वितीय स्थान वाले बैलगाड़ी मालिका को 7100 रूपये और तृतीय स्थान पर 5100 रूपये का पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।







Leave a comment