सिरसाकलार-उरई।
इडिंयन बैंक की स्थानीय शाखा में आज नये मैनेजर पुनीत गौर ने कार्यभार संभाल लिया। एक सप्ताह से यह पद खाली होने के कारण ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
नये मैनेजर ने खाता धारकों को भरोसा दिलाया है कि बैंक से सम्बन्धित उनके काम समय पर किये जायेंगे। इसमें उन्हें टालमटोल नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर काम कराने के नाम पर बैंक में कोई सुविधा शुल्क मांगता है तो उन्हें सूचना दें। कड़ी कार्रवाई होगी। ऋण धारक समय पर ब्याज की अदायगी करें ताकि बैंक का सहयोग उन्हें मिलता रहे।

Leave a comment