सिरसाकलार-उरई।
क्षेत्र के मलथुआ ग्राम निवासी राघवेन्द्र प्रजापति ट्रक चलाता था। महाराष्ट्र के पास घाटी में उसका ट्रक पलट गया जिससे उसकी मौत हो गयी।
बताया गया है कि 26 वर्षीय राघवेन्द्र प्रजापति पिछले 11 वर्षों से ट्रक ड्राइवरी कर रहा था। हाल में काफी दिनों घर रहने के बाद दो माह पहले वह ट्रक चलाने गया था। बुधवार के दिन 11 बजे वह ट्रक लेकर निकला। अकोला के पास ऊंची घाटी पर स्टेयरिंग फेल हो जाने से गाड़ी पलट गयी जिसमें वह बुरी तरह दब गया। उसे कंडैक्टर और अन्य लोग अस्पताल ले गये लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।







Leave a comment