उरई।
गहोई महिला मण्डल के तत्वावधान में रामनगर स्थित एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में आयोजित योग शिविर का उद्घाटन योग शिक्षिका एवं जिला योग स्पोर्टस एसोसियेशन की अध्यक्ष अरूणा सक्सेना ने और वंदना श्रीवास्तव ने गहोई महिला मण्डल की अध्यक्ष सुविधा इटौरिया, महामंत्री अलका कठिल और कोषाध्यक्ष सुधा रखौलिया के साथ मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में शिक्षार्थियों को कपालभांति, बाह्य प्रणाम, अग्निसार, अनुलोम विलोम, भ्रामरी उद्गीत और प्रणव ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ में वक्रासन, वज्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन और गोमुखआसन का भी अभ्यास कराया गया। गहोई महिला मण्डल की अध्यक्ष सुविधा इटौरिया ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को अपने को स्वस्थ बनाने की सीख देना है। जब शरीर स्वस्थ रहता है तो मन प्रसन्न रहता है और घर परिवार एवं समाज की सेवा की जा सकती है। उन्होंने घोषणा की 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद कार्यक्रम आयोजित कर उनके संगठन द्वारा समाज में योग के लिये लोगों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके तहत योगाभ्यास के शिविर के दैनिक संचालन का कार्यक्रम बनाया गया है जो सुबह 5 बजे से आयोजित हुआ करेगा। गहोई महिला मण्डल की महामंत्री अलका कठिल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुमन सोनी, अनीता दौहरया, रजनी निगौतिया, दीप्ति मिश्रा, मंजू लोहिया, वंदना पहारिया, शशि सिजरिया, मंजुला रेजा, सुमन रखौलिया, शशि गुप्ता, अनुपम तरसौलिया आदि उपस्थित रहीं।







Leave a comment