पालिकाध्यक्ष ने जताया कोंच में तालाबों के सुंदरीकरण का संकल्प



कोंच-उरई।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने शनिवार को आजाद नगर इलाके में भ्रमण कर यहां की साफ, सफाई और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होेंने चैडगरा तालाब को भी देखा। इस दौरान उन्होंने वार्ड के लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि तालाब में गंदगी का साम्राज्य है क्योंकि लम्बे समय से इसकी सफाई नहीं हुयी है। पानी बुरी तरह प्रदूषित और गंदा हो गया है।
इस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वे नगर में तालाबों का संुदरीकरण और विकास करायेंगे। नगर को साफ, सुथरा और रोशन बनाना उनका ध्येय है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चैपड़ा एडवोकेट, सभासद शाहीन परवीन के प्रतिनिधि सरताज बस मालिक, सभासद आजाद सिद्धीकि, श्याम बिहारी गुप्ता तीते, डीके सोनी, अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जमील खान, सभासद प्रतिनिधि अशोक गुर्जर, भाजपा के भूत अध्यक्ष नदीम मकरानी, इलयास मकरानी, नरेन्द्र विश्वकर्मा, आबिद, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरंजन, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार यादव, राजाराम गुप्ता, विकास पटेल पड़री सहित कई मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Leave a comment