उरई । समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने आज जनपद के तीनों विधानसभा के अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिसमें सदर विधानसभा उरई के अध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश यादव तिलक नगर उरई को नामित किया गया है। वेद प्रकाश यादव के विधानसभा अध्यक्ष उरई बनने की सूचना पाते ही समर्थक खुशी से झूम उठे और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव को मिठाई खिलाकर तथा माला पहना कर स्वागत किया और वही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ज्ञातव्य हो कि वेद प्रकाश यादव पूर्व जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के कार्यकाल के दौरान जिला मुख्यालय उरई के नगर अध्यक्ष पद पर काम करते रहे। उनकी पार्टी में लगन और निष्ठा को देखकर वर्तमान जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने उन्हें महत्वपूर्ण सदर विधानसभा उरई का दायित्व सौंपा है। बातचीत के दौरान नव नामित विधानसभा अध्यक्ष उरई वेद प्रकाश यादव ने कहां है कि जिस तरह से वर्तमान जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने उन पर भरोसा जताया है और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष उरई की जिम्मेदारी दी है। वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के प्रत्याशी को अपनी विधानसभा से भारी मतों से जिताकर तथा सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का काम करेंगे।







Leave a comment