उरई।
एसओजी, सर्विलांस टीम के सहयोग से कैलिया पुलिस ने संयुक्त आॅपरेशन में शराब तस्करी करने वाले अन्र्तराज्यी गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। वे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर डीसीएम और बिना नंबर की हुंडई वरना गाड़ी से ले जा रहे थे। पुलिस ने 351 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग साढ़े 23 लाख बतायी गयी है उनके पास से जब्त की। उनकी डीसीएम और हंुडई वरना गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है।
आरोपितों ने पूंछताछ में बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पंजाब से अवैध रूप से शराब लाकर बंदी वाले बिहार, गुजरात आदि राज्यों में खपा रहे थे। डीसीएम व अन्य वाहनों में लादकर अवैध शराब को प्लास्टिक स्क्रैप और अन्य कबाड़ में छुपा दिया जाता था ताकि चैकिंग मिलने पर पुलिस की आंखों में धूल झौंकी जा सके। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिनों पूर्व सोनभद्र जिले में उनकी दो गाड़ी पकड़ी गयी थी। आज पकड़े गये तस्करों में राजीव सिंह संधू निवासी राॅयल सिटी पटियाला जनपद मोहाली शामिल है जो उक्त बरामदगी में वांछित हो गया था और फरार चल रहा था। साथ में गुड़गांव, हरियाणा का सतीश कुमार और डीसीएम चालक मोहन सिंह निवासी सोलन हिमांचल प्रदेश भी पकड़ा गया है। राजीव व सतीश के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है। इस असाधारण कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने कैलिया थाना प्रभारी रामप्रकाश और सर्विलांस व एसओजी टीम की सराहना की है।







Leave a comment