उरई।
शहर के एक होनहार छात्र ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में कामयाबी हांसिल करके प्रतिवर्ष इसके लिये आजमाइश करने वाले जिले के तमाम महत्वाकांक्षी युवकों में नये जोश का संचार करने का काम किया है।
भूमि संरक्षण विभाग में लिपिक के पद पर कार्य करने वाले राजेन्द्र नगर मुहल्ला निवासी मुनेन्द्र सिंह ने अपने इस इकलौते होनहार बेटे एकांश की 12 वीं तक की शिक्षा मार्निंग स्टार सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में करायी। जहां उसके बेहतर अंक देखते हुये उन्होंने उसे 2 साल पहले आईआईटी की कोचिंग के लिये कोटा भेज दिया था। वहां पहले प्रयास में तो एकांश को निराशा हाथ लगी लेकिन उसने उम्मीद नहीं छोड़ी। इस वर्ष और ज्यादा मेहनत करके आखिरकार 4779 वीं रैंक पर उसने आईआईटी में प्रवेश की दहलीज पार कर ही ली। एकांश की इस सफलता पर आज दिनभर मुनेन्द्र सिंह के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसे गर्व योग्य बताते हुये लोगों ने कहा कि एकांश आईआईटी के लिये प्रयास कर रहे दूसरे छात्रों को प्रेरणा का प्रतीक बन गया है।







Leave a comment