पीस कमेटी की बैठक में बकरीद का त्यौहार शांति के साथ मनाने की अपील


सिरसाकलार-उरई।
उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार और सीओ जालौन रविन्द्र कुमार गौतम ने आगामी बकरीद के त्यौहार को देखते हुये थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष दिनेश कुरील ने कस्बे तथा क्षेत्र के गांवों में बकरीद का त्यौहार गरिमा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर बल दिया। इस दौरान उपस्थित धर्म गुरूओं और समाजसेवियों ने कई समस्याओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। थाना चैराह पर जल भराव की समस्या का उल्लेख करते हुये लोगों ने पानी की निकासी के लिये नाली के निर्माण की बात रखी। धामनी निवासी ठग पर आवास दिलाने के नाम पर 9600 रूपये अपने खाते में डलवा लेने की लिखित शिकायत की गयी।
बैठक में ग्राम प्रधानगण दृगपाल भास्कर, बालेश तिवारी और कमलाकान्त राजपूत, नारायण गुर्जर, प्रधान रविन्द्र, पत्रकार पुष्पेन्द्र सिंह, विजय करन, राजीव पाण्डेय, सलमान खान, जीवन यादव, एसआई रमेश चन्द्र सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a comment