उरई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्तासीन होने के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नारे के तहत पूरे देश में महा जनसम्पर्क अभियान संचालित कर रही है। मंगलवार को यहां के टाउन हाॅल मैदान में इस उपलक्ष्य में बड़ी जनसभा आयोजित की गयी जिसे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। इस अवसर पर मौर्य ने जहां केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किये गये कार्यो का बखान किया वहीं प्रतिपक्षी दलों पर जमकर निशाना भी साधा। समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते हुये उन्होंने कहा कि सपा गुण्डों की पार्टी है तो बसपा को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि यह पार्टी अपने वोट बेंचने का धंधा करती है जिससे किसी का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर अपने शासन में बुंदेलखण्ड को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
जनसभा की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना ने की। संजीव श्रृंगीऋषि ने संचालन किया। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले बुंदेलखण्ड में हर तरह से बदहाली थी लेकिन डबल इंजन सरकार ने आज विकास के मामले में बुंदेलखण्ड को प्रदेश में सबसे आगे कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने भाजपा की सरकार का कमल न खिलाया होता तो गरीबों के आंगन में जो अंधेरा था उसे भगाने के लिये उजाला नहीं आ पाता। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले को बरकरार रखने के लिये 2024 के चुनाव में भाजपा को अभी तक का सबसे बड़ा बहुमत मुहैया कराने का संकल्प लेना होगा। सभा का संयोजन डां दिलीप गुप्ता ने किया।
सभा शुरू होने के पहले उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास के दो लाभार्थियों भगवान सिंह व लक्ष्मी और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों मीना व रोशना को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। साथ ही बीसी सखियों को डेमो चैक के रूप में 1 करोड़ रूपये की धनराशि भी वितरित की। केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा व जिले के प्रभारी प्रदेश के जेल राज्यमंत्री धरमवीर प्रजापति ने भी सभा को संबोधित किया।
केशव मौर्य के आने के पहले स्थानीय नेताओं ने सभा को संबोधित किया जिसका संचालन पार्टी के जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
इस दौरान विधायक गौरी शंकर वर्मा, मूलचन्द निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता, उदयन पालीवाल, झांसी महानगर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, क्षेत्रीय मंत्री अनिल यादव, गरौठा के विधायक जवाहर राजपूत आदि ने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायीं।
एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, केशव सिंह सेंगर, संतराम सिंह, झांसी जिला भाजपा अध्यक्ष जमुनाप्रसाद कुशवाहा, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू, जगदीश तिवारी आदि भी मंचासीन रहे।







Leave a comment