उरई।
पुलिस लाइन में सोमवार को योग शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया।
इस दौरान योग प्रशिक्षक ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और मानसिक व शारीरिक संवर्द्धन के लिये प्रतिदिन दैनिक योग क्रियायें करने हेतु उन्हें प्रेरित किया।
योग शिविर में बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है बल्कि निरोगी तन-मन के निर्माण में भी योग अत्यंत सहायक है।







Leave a comment