उरई।
शहर के बघौरा मुहल्ले में रविवार की शाम एक युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने सोमवार को एक वीडियो क्लिप पुलिस को उपलब्ध करायी है जिसे मृतक ने अपने को फांसी लगाते समय कहीं स्टैण्ड लगाकर शूट किया है। पुलिस उपाधीक्षक गिरजाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि इस वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मृतक उदयप्रकाश (26 वर्ष) के बारे में बताया गया है कि उसका अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। विशेष रूप से वह अपनी पत्नी के व्यवहार से बेहद क्षुब्ध था। हालांकि पुलिस उपाधीक्षक ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या इस जानकारी के आधार पर उसके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति पर आत्महत्या के लिये मजबूर करने का मुकदमा बनता है।

Leave a comment