आशनाई के कारण पति कर रहा निर्दय व्यवहार, पीड़िता ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार


उरई।
विवाहिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति के कथित निर्दय व्यवहार के खिलाफ गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पति का ससुराल की एक अन्य महिला से संबंध है जिसके कारण वह और उक्त महिला उसे सता रहे हैं। पति का कहना है कि वे उसे तलाक दे देंगे पर अपनी उस संबंधी से प्रेम का रिश्ता नहीं तोड़ेगें।
शहर के मुहल्ला रामकुंड के पास रहने वाली रूखसार नाम की इस महिला की ससुराल एट कस्बे में गीता आश्रम के पास है। उसका निकाह 11 फरवरी 2016 को हुआ था। उसे 2 बेटे हो चुके हैं। पति के उत्पीड़न से त्रस्त होकर इन दोनों नाबालिग बेटों को लेकर एक सप्ताह पहले वह मायके वापिस आ गयी। उसने कहा कि पति के व्यवहार से उसका जीवन नरक बन चुका है। इसलिये पति और जिस महिला से उनके संबंध हैं दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाये।

Leave a comment