उरई।
आटा थाना क्षेत्र में कई जनपदों में लूट व डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुके बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान पुलिस द्वारा की गयी जबावी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गये। इन सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
मेरठ के कई थानों में लूट व डकैती की वारदातों के जरिये खौफ फैलाने के बाद जालौन जिले में आकर टप्पेबाजी की घटनायें करना उक्त बदमाशों को भारी पड़ गया। आटा थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह चैहान ने आज सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे इन बदमाशों को संकटमोचन मंदिर के पास छेंक लिया। पुलिस को देखकर दुस्साहस दिखाते हुये बदमाशों ने फायरिंग करके निकल भागने की कोशिश की तो पुलिस ने भी जबावी फायर दाग दिये जिसमें दो बदमाश घायल होकर गिर पड़े जिससे इनके छक्के छूट गये। घायल बदमाशों के नाम विपिन कंजड़ निवासी मुहल्ला नया पटेलनगर उरई व किशन गिहार निवासी मुहल्ल तुलसीनगर थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात हैं जबकि इनके तीसरे साथी का नाम विक्रम गिहार निवासी ग्राम मकरंदपुर कुतलूपुर थाना सदर कोतवाली कन्नौज बताया गया है। विपिन पर 25000 का इनाम घोषित था।
तीनों बदमाशों पर संघीन धाराओं में कई मुकदमें कायम हैं। विपिन पर कोतवाली उरई, मेरठ और कानपुर देहात जिलों में 8, विक्रम पर कन्नौज, जीआरपी सेक्शन आगरा और कन्नौज जिलों में 7 तथा किशन पर कानपुर देहात, मेरठ व लखनऊ में दर्ज 9 मुकदमों की जानकारी दी गयी है। पकड़े गये बदमाशों की दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर ली गयीं हैं। इनके पास से तीन तमंचे व 8000 रूपये नगद मिले जिनमें 3000 रूपये उरई कोतवाली क्षेत्र में और 5000 रूपये कालपी कोतवाली क्षेत्र में हुयी टप्पेबाजी के है।







Leave a comment