उरई।
कैलिया थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने ग्राम पीपरीकला में स्थित इंडस टावर की बैटरी चुराने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 8 चोरी की बैटरी और कुछ बैटरियों को बेचने से मिली रकम के 1870 रूपये मिले। जिस टैंपो से आरोपी बैटरी उठाकर ले जाते थे उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम छोटू उर्फ इसरायन और शफीक उर्फ कल्लू निवासीगण मुहल्ला मालवीय नगर कस्बा कोंच बताये गये हैं। पुलिस ने दोनों को चोरी में चालान कर जेल भेज दिया है।







Leave a comment