जालौन-उरई | संदिग्ध परिस्थितियों में 8 माह की गर्भवती विवाहिता की मौत हो गई, विवाहिता की मौत की जानकारी जैसे ही मायके वालों को मिली, वह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ससुराली जनों पर बेटी को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुये पुलिस से शिकायत की। घटजा की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने मामले की जांच करते हुये विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खर्रा का है। यहां की रहने वाले अमित कुमार पुत्र मलखान की पत्नी पूजा जो 8 माह की गर्भवती थी, उसकी संदिग्ध हालत में बुधवार देर रात को मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पूजा के पिता रामअवतार निवासी खोहा थाना कोंच को मिली, वह मौके पर पहुंचे | उन्होंने अपनी बेटी की मौत को हत्या बताया, साथ ही पुलिस को इस घटना के बारे में अवगत कराते हुए शिकायत की । 8 माह की गर्भवती महिला की मौत की जानकारी जैसे ही जालौन पुलिस को हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुये शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
वहीं मृतका पूजा के पिता रामअवतार पुत्र शिवलाल ने जालौन कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 19 जून 2022 को उसने अपनी बेटी की शादी खर्रा के रहने वाले अमित कुमार से की थी, शादी में लगभग 5 लाख रुपए दिया था, किंतु शादी के बाद से ही अमित उसके पिता मलखान, मां मालती तथा उसकी दोनों बहिनें अनीता व साधना और भाई सुमित संतुष्ट नहीं हुये और उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे, साथ ही मोटरसाइकिल की मांग करते रहे। इसी को लेकर उक्त लोगों ने 11 जून को मारपीट करते हुये उसे घर से बाहर निकाल दिया, जबकि वह 8 माह की गर्भवती थी। बेटी ने इसकी शिकायत 112 पुलिस से की थी, साथ ही इस सूचना पर वह भी पहुंचे थे और पुलिस से इसकी लिखित शिकायत भी की थी, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, इसके बाद वह बेटी को ससुराल से घर ले आए थे, मगर शादी का 1 साल पूररा होने पर अमित उसे ससुराल ले आया, जहां फिर उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई | इतना ही नहीं इसकी जानकारी घटना के पहले पूजा ने फोन करके दी थी, इस घटना में उसके रिश्तेदार भी शामिल थे, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
इस बारे में जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ।






Leave a comment