अक्टूबर में माधौगढ़ के अग्निशमन केन्द्र के लोकार्पण के लिये आ सकते है मुख्यमंत्री


उरई।
माधौगढ़ में निर्माणाधीन अग्निशमन केन्द्र का कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने शनिवार को जायजा लेने के लिये पुलिस अधीक्षक ईरज राजा के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने आदेश दिया कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के लिये मजदूरों की संख्या बढ़ायें। उन्होंने कहा कि अक्टूबर तक इसका निर्माण पूरा कराने की डेड लाइन तय है।
कार्यदायी संस्थान ने बताया कि इस पर 12 करोड़ 65 लाख 90 हजार रूपये की धनराशि व्यय हो रही है। जिसमें 5 किश्ते प्राप्त हो चुकीं हैं। निर्माणाधीन अग्निशमन केन्द्र के आवासीय व अनावासीय भवन, टाइप बी के 24 आवास के समस्त छतों का फर्श, प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है। टाइप ए के दो आवास बीम का कार्य प्रगति पर है जबकि बाउण्ड्रीवाल का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। अनुमान है कि इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जायेगा।

Leave a comment