उरई।
जनपद न्यायाधीश शिवकुमार ने बताया कि वैसे तो माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की अधीनस्थ न्यायालयों में अवकाश के लिये जारी सूची में 30 जून को ईदुलजुहा की तातील हेतु तारांकित किया गया है लेकिन इसमें यह भी था कि तारांकित तिथियों में स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार पुनः निर्धारण किया जा सकता है।
इसके मद्देनजर यहां स्थानीय चंद्र दर्शन के मुताबिक 29 जून को ईदुलजुहा मनाये जोन के दृष्टिगत अवकाश इसी दिन रहेगा। उन्होंने पूरी तरह स्पष्ट किया कि जनपद न्यायालय, जिला मुख्यालय से संबद्ध सभी न्यायालयों एवं बाह्य स्थित जालौन, कोंच, कालपी एवं ग्राम न्यायालय माधौगढ़ में ईदुलजुहा का अवकाश 30 जून की बजाय 29 जून को रहेगा। 30 जून को जिले के सभी न्यायालय यथावत कार्य करेंगे।

Leave a comment