उरई | बुंदेली सेना की मासिक बैठक के शीतला मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेना के संयोजक आश्रय सिंह ने की | उन्होंने कहा कि कि जिस दिन बुंदेलखण्ड राज्य बनेगा उस दिन हमारे राज्य की राज भाषा बुंदेली होगी | बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन की मासिक बैठक हर माह के दूसरे रविवार को आयोजित की जाएगी । सबसे पहले जिलाध्यक्ष शिवम चौहान उर्फ सोनू नादई ने समस्त जिला कार्यकारणी व ब्लाक अध्यक्षों के साथ शीतला माता मंदिर के दर्शन किए व माई की प्रतिमा को पुष्प सुमन अर्पित किये। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आश्रय सिंह ने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बुंदेली सेना का मूल उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचता , कई क्षेत्र ऐसे है जो विकास से अछूते है , ग्रामों को ग्रामों से जोड़ने वाली कई सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। इस मौके पर डॉ दिनेश सिंह ने पाल-सरैनी पुल तक पहुंचने वाली सड़क का मुद्दा उठाया जो कि अब भी टूटी पड़ी है । बैठक में निर्णय लिया गया कि महीने के चौथे रविवार को किसी एक ब्लाक में बैठक आयोजित की जाएगी और इसी तरह सभी ब्लाकों को पूरा किया जायेगा। बैठक में मूल रूप स्थानीय स्तर पर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर मांग करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कई सुझाव भी आए जिसमें बुन्देलखण्ड से पलायन का मुद्दा भी उठाया गया व रोजगार के अवसर विकसित करने के लिए प्रयास किया जाये, यह विषय उठाया गया। इसी बीच जिलाध्यक्ष सोनू चौहान द्वारा संगठन विस्तार में धर्मवीर सिंह को जिला संगठन मंत्री, लायक कुशवाहा को ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा ,कुलदीप बुन्देला को ब्लॉक अध्यक्ष डकोर , युवराज राजावत को ब्लॉक अध्यक्ष माधौगढ़ , उत्तम राजौरिया को ब्लॉक प्रभारी माधौगढ़ पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए | इस मौके पर देवेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, नागेंद्र कुलश्रेष्ठ नगर अध्यक्ष उरई, श्रीराम प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष महेवा, ,धीरज कुमार जिला मंत्री, आर्यन चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान जिला महामन्त्री , चंदन सिंह नगर मन्त्री , सागर अग्निहोत्री नगर मन्त्री , भानु प्रताप जादौन , नरसिंह कुशवाहा जिला मन्त्री , शिवराम पाल जिला उपाध्यक्ष व अन्य मौजूद रहे







Leave a comment